VIRAL NEWS
IPL में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा मुकाबला

जयपुर। आईपीएल (IPL) में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला जाएगा । यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा ।
राजस्थान रॉयल्स इस समय टेबल पर चौथे नंबर पर है। अब तक खेले 9 मुकाबले में राजस्थान को 5 में जीत मिली है। जबकि 4 में हार मिली है । पिछले 5 मुकाबलों में राजस्थान 3 मैच हार चुकी है। वहीं अब तक गुजरात 9 मैच में से 3 हारा और 6 जीता है। अगर टीम जीतती है तो वह क्वालिफिकेशन के पास आ जाएगी।

