वारंटियों, बदमाशों एवं संदिग्धों के विरूद्ध रायपुर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 56 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। स्थाई-गिरफ्तारी वारंटियों सहित गुण्डा, निगरानी बदमाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया । इस दौरान अलग-अलग थानों के 13 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 43 गिरफ्तारी वारंटों को पकड़ा गया। इस अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे ।


मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थानों के 13 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 43 गिरफ्तारी वारंट कुल 56 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने करने के साथ 3 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट तथा 34 पुराने बदमाशों एवं संदग्धि व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।


