रायपुर पुलिस ने स्थायी -गिरफ्तारी वारंटियों के विरूद्ध चलाया विशेष अभियान, 132 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने वारंटियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थानों के 76 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 56 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कर कुल 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान कार्यवाही में रायपुर पुलिस के अलग-अलग थाना के प्रभारियों सहित कई अधिकरी और कर्मचारी शामिल थे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में आज समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थानों के 76 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 56 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 132 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वारंटियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



