छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस ने बड़े ड्रग्स रैकेट का किया पर्दाफाश, एमडीएमए कोकिन के साथ 1 अंतरराज्यीय और 1 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। निजात अभियान के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एमडीएमए और कोकिन के साथ 1 अंतरराज्यीय और 1 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। आरोपियों को होटल शैमराक ग्रीन्स और धोतरे मैरिज पैलेस से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा को धोतरे मैरिज गार्डन के एक रूम में छापा मारकर पकड़ा। उनसे पूछताछ के बाद शैमराक होटल में छापा मारकर आयुष अग्रवाल और महेश सिंग को भी दबोच लिया गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि यह गैंग वाट्सएप ग्रुप से ड्रग्स सप्लाई कर रहा था और लेनदेन भी इसी के जरिए किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों से 17 छोटे जिप पैकेट्स में  2100 मिलीग्राम एमडीएमए एवं 6600 मिलीग्राम कोकीन मिली है। इनकी कीमत बाजार में 45 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। इसके अलावा आरोपियों से इलेक्ट्रानिक तराजू और मोबाइल फोन के अलावा एक आडी कार भी जब्त की गई है, जो दिल्ली पासिंग है।

आरोपियों से पूछताछ में यह बात आई कि वे एमडीएमए और कोकीन दिल्ली से रायपुर लाकर बेच रहे थे। इनमें महेश सिंग दिल्ली से ड्रग्स लाकर आयुष अग्रवाल को देता था। आयुष अपने पैडलर कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा के जरिए इसे लोगों तक पहुंचाते थे। गिरफ्तार चारों लोगों ने अपने नाम बदलकर प्रोफेसर (आयुष अग्रवाल), लुसीफर (कुसुम हिंदुजा) तथा बर्लिन आदि रखे हुए थे। सभी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में नारकोटिक्स एक्ट का केस बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि धोतरे मैरिज गार्डन एवं शैमरॉक ग्रीन होटल में लगे कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है। पुलिस ने इस ड्रग सप्लाई गैंग का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल को बताया है। वह समता कालोनी का रहनेवाला है। इसी तरह  कुसुम हिंदुजा अवंति विहार, चिराग शर्मा पुरानी बस्ती तिल्दा-नेवरा तथा महेश सिंग खडगा खम्हारडीह रायपुर के निवासी बताए गए हैं।

आरोपी आयुष अग्रवाल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में मारपीट, आरोपी चिराग शर्मा के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मारपीट तथा महिला आरोपी कुसुम हिंदुजा के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में थाना 295 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी

कुसुम हिंदुजा पिता भागचंद हिंदुजा उम्र 23 साल निवासी एल.आई.जी.40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिल रायपुर।
चिराग शर्मा पिता अरूण कुमार शर्मा उम्र 25 साल निवासी वार्ड नं 22 संतोषी मंदिर चौक पुरानी बस्ती तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर।

आयुष अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी ई 424 समता कालोनी गोयल नर्सिंग होम के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर। हाल पता- गुलमोहर पार्क कोटा रोड दिशा     कालेज के पास म0न0-18 थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
महेश सिंग खडगा पिता हीरासिंग खडगा उम्र 29 साल निवासी हाउस नम्बर 411 ब्लाक नं 18 खम्हारडीह रायपुर। हाल पता – मालवी नगर खिडकी एक्सटेंशन पंचशील विहार म0न0-ए-46 थाना मालवी नगर दिल्ली।

छापेमारी में क्राइम ब्रांच के अलावा खम्हारडीह पुलिस शामिल

एएसपी क्राइम संदीप मित्तल और डीएसपी क्राइम संजय सिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में खम्हारडीह टीआई श्रुति सिंह तथा क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर परेश पांडेय के अलावा एसआई सतीश पुरिया और मुकेश सोरी, एएसआई मो कय्यूम, के साथ नोहर देशमुख, रविकांत पाण्डेय, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, अनुप मिश्रा, राजिक खान, आशीष राजपूत, राहुल शर्मा, घनश्याम साहू, विकास क्षत्री, रवि तिवारी, मुनीर रजा, लालेश नायक, नितेश सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, और बबीता देवांगन तथा खम्हारडीह थाने से एसआई मनोज पटेल के साथ सचिन पाण्डेय, सबरूद्दीन खान, अखिलेश साहू और एल्किना मसीह,, कोतवाली से कंसन रजा तथा तेलीबांधा थाने से ज्योति कुर्रे शामिल थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button