रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
दरअसल 28 अप्रैल को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग स्थान- सिमरन सिटी, तरूण बाजार, संतोषी नगर के पास क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे है। सूचना पर थाना टिकरापारा एवं एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की विशेष टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थानो पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकडा गया।
सिमर सिटी से पकड़े गए संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह अपना नाम- भूपत महोबिया पिता स्व0 दिलीप महोबिया उम्र 40 साल निवासी शहीद भगत सिंह चौक टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया गया उनके पास रखे वीवो कंपनी के मोबाईल फोन को चेक करने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाईल से ऑनलाइन क्रिकेट पर सट्टा खेलते मिला।
वहीं तरूण बाजार से पकड़ाए संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह अपना नाम- शुभम केवलानी पिता नंद लाल केवलानी उम्र 28 साल साकिन सांई सिमरन सिटी मठपुरैना टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया गया उनके पास रखे रेडमी कंपनी के मोबाईल फोन को चेक करने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाईल से ऑनलाइन क्रिकेट पर सट्टा खेलते मिला।
सिमर सिटी से पकड़ाए संदेही व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह अपना नाम- अभिषेक गुप्ता पिता शिव प्रसाद गुप्ता उम्र 23 साल साकिन शिव कबाडी शिव नगर मठपुरैना टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया गया उनके पास रखे वीवो कंपनी के मोबाईल फोन को चेक करने पर आरोपी द्वारा अपने मोबाईल से आॅन लाईन क्रिकेट पर सट्टा खेलते मिला।
तीनो आरोपियों के मोबाईल चेक करने पर अवैध रूप से मोबाईल से क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा एप लिंक schoolexch.com/admin पर खेलते मिले जिसे मोबाईल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर आरेापियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत लगातार अपराध क्रमांक 342/24, 343/24, 344/24 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
भूपत महोबिया पिता स्व0 दिलीप महोबिया उम्र 40 साल निवासी शहीद भगत सिंह चौक टिकरापारा रायपुर छ0ग0
शुभम केवलानी पिता नंद लाल केवलानी उम्र 28 साल साकिन सांई सिमरन सिटी मठपुरैना टिकरापारा रायपुर छ0ग0
अभिषेक गुप्ता पिता शिव प्रसाद गुप्ता उम्र 23 साल साकिन शिव कबाडी शिव नगर मठपुरैना टिकरापारा रायपुर छ0ग0
कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक कन्हैया जांगडे, प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक सुनील पाठक, अश्वन साहू, विवेक यादव, रविन्द्र राजपूत, टुकेश्वर रजक, चंद्रभान भदौरिया, रूपलाल ध्रुवंशी एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के उप निरीक्षक मुकेश सोरी प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, मोहम्मद सुल्तान, आरक्षक भूपेन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


