जानलेवा हमले का एक आरोपी रायपुर पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर। देर शाम कल राजधानी में एक चाय दुकान में सिगरेट पैकेट के पैसे पूरा न देने के नाम से दुकानदार और दो युवकों के बीच हुई बहस के बाद दो युवकों ने एक बुजुर्ग के ऊपर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, और ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। हमला करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने आज बड़ी मशक्कत के बाद अपनी गिरफ्त में ले लिया, वहीं एक आरोपी मौके से फरार है ।
स्थानीय नागरिकों और बुजुर्ग की चाय दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, पूरी घटना को देखकर पुलिस भी तुरंत एक्शन में आई । इस घटना के बाद चाय ठेला चलाने वाले बुजुर्ग बुरी तरह से हुए घायल हो गए थे, जिन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद उन्होंने डीडी नगर थाना पहुंचकर अपने ऊपर हुए इस हमले की एफ आई आर दर्ज कराई । उनको जान से मारने तक की कोशिश कर मौके से फरार हुए दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है ।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना स्थल ला कर पीड़ित के पैर छूकर आरोपी रमेश यादव से कल की घटना को लेकर घायल बुजुर्ग से माफी भी मंगवाई साथ ही कान पकड़कर उठक बैठक भी करायी । पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ धारा 294, 506,324,307,34 के तहत पंजीबद्ध किया गया अपराध है । थाना प्रभारी ने बताया कि फरार दूसरे आरोपी की उसके छुपने वाले स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।



