गरियाबंद। गरियाबंद में बड़े हर्षोल्लास के साथ 78वीं स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण की और परेड की सलामी ली, शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर सम्मानित किया।
वही आजादी के पर्व में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरी रही, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों व स्कूली छात्र पुलिस कर्मियों को समानित किया।
