छत्तीसगढ़

रायपुर: संदिग्ध दस्तावेजों के चलते उज्बेक महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज, हिरासत में भेजा गया

Raipur: Case filed against Uzbek women for suspicious documents, sent to custody

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरी उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों महिलाओं को फिलहाल रायपुर केंद्रीय जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पुलिस उनके पासपोर्ट और वीजा से जुड़े दस्तावेजों की वैधता की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, नौ जनवरी को तेलीबांधा स्थित होटल एरिना बुटिक में दीनोरा सायफुल्लोनेवा और सारा नाम की दो उज्बेक महिला मेहमान बनी थीं। होटल प्रबंधन ने नियमानुसार पुलिस को उनकी ठहरने की जानकारी दी।

जांच के दौरान दीनोरा ने अपना पासपोर्ट और ई-वीजा दस्तावेज पुलिस को प्रस्तुत किया, लेकिन उनकी वैधता और विवरण संदिग्ध पाए गए। वहीं दूसरी महिला सारा ने कहा कि उसका पासपोर्ट और वीजा खो गया है और इस संबंध में उसने किसी भी थाने या विभाग में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को दस्तावेजों की जांच के लिए हिरासत में लिया और उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा। उन्हें वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया, लेकिन 10 मार्च तक वे ऐसा नहीं कर सकीं। इसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी जानकारी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button