रायपुर। वायनाड से सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के साथ कांग्रेस नेता खुशी का इजहार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा इसे नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत करार दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना ट्वीट के साझा करते हुए कहा कि ऐसी दिखती है, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ I.N.D.I.A की जीत है। राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई।
Raipur Breaking : राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत
