राजनीति

रायपुर भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

0 लालची रावण की लंका फूंकेगी महिला मोर्चा-सीमा संतोष साहू

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर शहर द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार के अब तक के सबसे बड़े 2000 हजार करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया ।

पूरे प्रदेश के सभी जिलों में आज भाजपा महिला मोर्चा ने 2000 करोड रुपए के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इसी कड़ी में रायपुर में पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाई थी और उसी गंगा मैया की सभी बेटियों से शराब का पैसा खाकर धोखा किया। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के लालच ने छत्तीसगढ़ के कई बेटियों की सुहाग उजाड़ दिए। कई बेटियों का घर बर्बाद कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगाजल की सौगंध खाकर, धोखा देकर छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस लालची रावण की लंका में आग लगा देंगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेसी जन्मजात घोटालेबाज हैं छत्तीसगढ़ में पहले भी 3 साल घोटालों की सरकार रही। उसके बाद जनता ने उस सरकार को उखाड़ फेंका। 15 साल बाद कांग्रेस को जनता ने सेवा का अवसर दिया था। लेकिन कांग्रेसियों ने पहले दिन से ही जनता की सेवा करने की बजाय छत्तीसगढ़ की जनता के धन को लूटने का काम किया। भूपेश बघेल की सरकार घोटालों की सरकार है। साढ़े चार साल से हर रोज हर तरह के घोटाले हो रहे हैं। कोल से लेकर रेत तक घोटाले दर घोटाले सामने आते रहे। अब तो हद हो गई कि शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि घोटालेबाज कांग्रेसी बख्शे नहीं जाएंगे। इनके एक एक करके सभी कारनामे सामने आ रहे है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button