हमर प्रदेश/राजनीति

विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्षदों के नेतृत्व में पौधे लगाकर एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश

0 स्वच्छ पर्यावरण शपथ ली गयी, पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया, स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी, आरआरआर केन्द्रोँ में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

रायपुर। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वार्ड पार्षदगणों के नेतृत्व में सुरक्षित स्थानों पर पौधरोपण करके गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, स्वच्छता दीदियों,सफाई कामगारों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने जन -जन को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम जोन 4 के पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, जोन 1 के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 में पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, जोन 7 के शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड में पार्षद प्रकाश जगत, जोन 8 के शहीद भगत सिंह वार्ड के गुरुद्वारा टाटीबंध के पास निगम उद्यान परिसर में पार्षद सुनील चंद्राकर, जोन 9 के डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर वार्ड में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य द्रोपती हेमन्त पटेल, जोन 2 जोन 5 जोन 10 की टीम द्वारा जोन कमिश्नरगणों की उपस्थिति में जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्बंधित जोन एवं वार्ड क्षेत्र के निवासी गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, स्वच्छता दीदियों, सफाई कामगारों के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पौधे सुरक्षित स्थानों पर रोपित करके लगाये गये सभी पेड़ों को वृक्ष बनते तक उनकी समुचित सुरक्षा एवं देखभाल अपनी सन्तानों की तरह करने का सामूहिक संकल्प लिया एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाये रखने की शपथ ली।

स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कामगारों द्वारा माई लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के अन्तर्गत वार्डों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति आमजनों को जागरूक बनाने जनजागरण रैली निकाली गयी. गुरुद्वारा टाटीबंध के समीप निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कामगारों के साथ मिलकर निगम उद्यान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी समुचित सुरक्षा एवं देखभाल में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई गयी.

माई लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत सभी 70 वार्डों में खोले गये आरआरआर( रियूज, रिड्यूज, रिसाइकल ) केन्द्रोँ में 15 मई से 5 जून 2023 तक नगर में अपशिष्ट कम करने के कार्य में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाकर श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं, स्वच्छता दीदियों को वार्ड पार्षदगणों के करकमलों से प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button