कोंडागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी को पिछले दिनों गुजरात कोर्ट ने मानहानि के मामले पर दोषी करार दिया था और 2 साल की सजा दी थी जिसके चलते संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गयी थी निचली कोर्ट को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ऊपरी कोर्ट मे गए जहाँ पर सजा को यथावत रखा गया पुनः सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जहाँ पर सुनवाई के दौरान राहुल गाँधी लगे दोष को खत्म किया गया। कोर्ट के निर्णय आते ही कॉंग्रेसियों ने हर्ष जाहिर किया। वि.स. उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने कहा “सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं”,पुनः सत्य की जीत हुई है। कॉंग्रेसियों ने जगह जगह आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर इस ख़ुशी को बांटा। बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी मे केशकाल विधायक संतराम नेताम की मौजूदगी मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर के अध्यक्ष हीरालाल नेताम की अगुआई मे कॉंग्रेसियों ने विश्रामपुरी स्थित बस स्टैंड मे आतिशबाजी कर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस पदाधिकारी के साथ भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली न्याय, कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां
