सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्यवाही: पुलिस ने चंद घण्टों के भीतर सुलझाई अन्धे कत्ल की गुत्थी
Quick action by City Kotwali Durg Police: Police solved the mystery of blind murder within a few hours.

बल्ली से सिर में मारकर एवं पत्थर को सिर में पटक कर हत्या करने वाले एक अपचारी सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
मामले में एक विधि से संघर्षरत् बालक भी शामिल
दिनांक 11.10.2025 को प्रार्थी भरत यादव पिता शिव प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष निवासी शिव पारा विजय दाल मील के पिछे वार्ड नं. 33 दुर्ग ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का भाई अनिल यादव दिनांक 10.10.2025 के रात्रि करीब 11ः00 बजे अपनी स्कूटी में घर से बिना बताये निकला था जो रात्रि घर नहीं आया

दिनांक 11.10.2025 के सुबह करीब 08 :00 बजे पंचशील नगर बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव का पड़ा हैं और काले कलर की एक्टीवा खड़ी है सुनकर जाकर देखा तो उक्त पड़ा हुआ शव प्रार्थी के बडे भाई अनिल यादव का था उसके सिर पर गहरी चोट थी। मृतक अनिल यादव को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर सिर मे गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या किया गया हैं। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 490/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया। आरोपी पतासाजी क्रम में क्षेत्र में लगे आस-पास सीसीटीव्ही फूटेज को चेक की जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर 03 संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया जो अपने कथन में शराब और सिगरेट पीने की बात को लेकर आवेश में आकर मृतक से वाद-विवाद कर हत्या करने की नियत से पास में पड़े पत्थर एवं बल्ली से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित करना तथा मृतक को मृत अवस्था में छोड़कर वहां से भाग जाना एवं अपराध कारित करना स्वीकार किये। घटना में प्रयुक्त आलाजरब को घटना स्थल से समक्ष गवाहों के जप्त किया गया। प्रकरण के दो आरोपीगण साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू एवं एक अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, प्र.आर. आबिद खान, अजय विश्वकर्मा, आरक्षक केशव कुमार, विकास तिवारी, प्रशांत पाटनकर, कमलकांत अंगूरे, सुरेश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपीगणः- 01. साहिल टंडन उर्फ भोको निवासी पंचशील नगर दुर्ग
02. भुवन साहू उम्र 18 वर्ष 04 माह निवासी पंचशील नगर दुर्ग
03. विधि से संघर्षरत् बालक



