हमर प्रदेश/राजनीति

नगर निगम रायपुर की क्यूआर कोड बेस्ड डिजिटल डोर नंबर परियोजना को द एसेट ट्रिपल ए अवार्ड बैंकाॅक एवं डिजिटल सी एक्स अवार्ड, सिंगापुर ने किया सम्मानित, इंडसेंड बैंक के आईटी नेशनल हेड ने महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को सौंपा अवार्ड

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से संचालित जनप्रिय क्यूआर कोड बेस्ड डिजिटल डोर नंबर परियोजना में प्राप्त 2 महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होने पर लोकहितकारी परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते नई उपलब्धियां प्राप्त हुई। इस परियोजना को द एसेट ट्रिपल ए अवार्ड 2023 बैंकाॅक और डिजिटल सी एक्स अवार्ड 2023 सिंगापुर से सम्मानित किया गया है। उक्त दोनों अवार्ड से संबंधित सम्मान आज नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में पहुंचकर इंडसेंड बैंक के आईडी नेशनल हेड एजाज आदिल ने नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग अध्यक्ष एवं लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल, निगम अपर आयुक्त शैलेन्द्र पाटले, उपायुक्त राजस्व डाॅ. आर.के. डोंगरे, अधीक्षण अभियंता हेमंत शर्मा, राजेश शर्मा, जोन कमिश्नरों , इंडसेंड बैंक अधिकारियों निगम के आईटी एवं जीआईएस मैनेजर रंजीत रंजन की उपस्थिति में प्रदत्त किया।

महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम रायपुर द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से अनुबंध उपरांत नगर निगम के माध्यम से संचालित क्यूआर कोड बेस्ड डिजिटल डोर नंबर परियोजना को सिंगापुर के द एसेट ट्रिपल ए अवार्ड 2023 एवं सिंगापुर के डिजिटल सी एक्स अवार्ड 2023 से सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में नगर निगम के माध्यम से राजधानीवासियों के जीवन को सहज और आसान बनाने विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहित इंडसेंड बैंक के अधिकारियों के कार्यो को सराहा एवं समस्त राजधानीवासियों को इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि क्यूआर कोड बेस्ड डिजिटल डोर नंबर परियोजना के जनप्रिय होने एवं इसका आमजनों द्वारा सदुपयोग किये जाने का सुफल यह रहा है कि जहां वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 9800 करदाताओं ने नगर निगम को 7 करोड 80 लाख रू. से अधिक के संपत्तिकर का भुगतान आनलाईन किया, वहीं इस वर्ष 2022-23 के दौरान नगर निगम रायपुर को लगभग 23 हजार करदाओं ने लगभग 34 करोड रू. से अधिक के संपत्तिकर एवं अन्य निगम करों का घर बैठे आनलाईन भुगतान किया है। लगभग 60 वार्डो में लगाने अब तक 2 लाख 50 हजार से अधिक डिजिटल डोर नंबर प्लेट तैयार की जा चुकी है एवं 1 लाख 91 हजार से अधिक घरों में डिजिटल डोर नंबर प्लेट लगायी जा चुकी है। नगर निगम द्वारा संचालित लोकप्रिय परियोजना के माध्यम से राजधानीवासियों को घरों में अपनी संपत्ति आईडी डिजिटल डोर नंबर प्लेट के माध्यम से मिल रही है एवं घर बैठे करदाता नागरिक संपत्तिकर एवं नगर निगम के अन्य करों का आन लाईन भुगतान कर रहे है, साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित जनसुविधाएं सहजता से प्राप्त करने के साथ जनषिकायतों को तत्काल दर्ज करवाने नागरिक राजधानी शहर में डिजिटल डोर नंबर प्लेट का निरंतर सदुपयोग जागरूकता के साथ कर रहे है। नगर निगम रायपुर द्वारा लोककल्याण की दृष्टि से किये जा रहे कार्यो के नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से तकनीकि रूप से किये जा रहे कार्यो को लेकर उक्त अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए है, जो सभी नगरवासियों सहित नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और इंडसेंड बैंक प्रबंधन के कर्मचारियों के लिए उपलब्धि एवं गौरव का विषय है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button