छत्तीसगढ़

सामान्य सभा में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

Public representatives express displeasure over the absence of officials at the general meeting.

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

 गरियाबंद: गरियाबंद जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में उस वक्त गहमागहमी देखने को मिली, जब कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, श्रम विभाग, क्रेडा, पीएमजीएसवाई, कृषि, उद्यानिकी और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि इन विभागों का सीधा संबंध ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से है। लेकिन अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रभावी चर्चा नहीं हो पा रही है। वहीं शासन की योजनाओं का सही तरीके से प्रचार-प्रसार नहीं होने और ग्रामीणों तक जरूरी जानकारी नहीं पहुंचने के कारण पात्र हितग्राही भी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button