छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देशन में जनहित पहल

Public interest initiative under the direction of the Collector

गांव में ही मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

धनेशपुर में 73 ग्रामीण हुए लाभान्वित

03 हितग्राहियों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से जुड़ने का अवसर

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य लगातार प्रयासरत है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में विकासखंड कुसमी के ग्राम धनेशपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में जिला अस्पताल बलरामपुर से शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र सर्जन सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी के चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सक तथा नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान दी। शिविर में कुल 73 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 03 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिन्हें पहले सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त होने से हितग्राहियों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ा, जिससे समय एवं आर्थिक संसाधनों की बचत हुई तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी

जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button