बलरामपुर @ सोमनाथ यादव… ग्राम पंचायत कोदौरा ब्लॉक राजपुर जिला बलरामपुर में सर्व आदिवासी समाज का एक दिवसीय जनजागरूकता शिविर आयोजित हुआ, उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, सरकारी योजनाओं को जागरूकता पूर्ण लाभ उठाने, चुनाव जनजागरूकता, अपने हक अधिकार लेने संबंधी सुझाव अन्य विषयों पर जागरूक करने का प्रयास किया गया। उस क्षेत्र में आदिवासी समाज का अन्य समस्याओं को लेकर बताया गया उन्हें न्याय के लिए मार्गदर्शन किया गया ।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के उदय कुमार पण्डो,प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम भगत , जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज एवं जिला अध्यक्ष सरपंच संघ राजकुमार मुरूम , जिला अध्यक्ष युवा प्रभाग अमित सिंह एवं 07 ग्रामपंचायत के सरपंच गण , आदिवासी समाज के काफी संख्या में महिला -पुरूष लोग शामिल थे।
