छत्तीसगढ़
राहुल गांधी के खिलाफ FIR का विरोध, गरियाबंद में कांग्रेस ने निकाली पैदल रैली
Protest against FIR against Rahul Gandhi; Congress holds a foot march in Gariaband.
गरियाबंद। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध कथित रूप से दर्ज एफआईआर के विरोध में आज गरियाबंद मे जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस भवन से पैदल रैली निकालकर नगर के सिटी कोतवाली थाना पहुंचे।
वही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कथित एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने थाना प्रभारी के नाम से थानेदार और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज कथित एफआईआर की निष्पक्ष समीक्षा कर निरस्त करने, एफआईआर के आधार और परिस्थितियों की जांच कराने तथा उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ी कथित घटनाओं में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई।



