प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई

Priyanka Gandhi's son Rehan Vadra gets engaged to girlfriend Aviva Baig

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा बेग को अंगूठी पहनाकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। दोनों पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अब उनके रिश्ते को आधिकारिक रूप से नया मुकाम मिल गया है। रेहान और अवीवा के रिश्ते को पहले से ही वाड्रा परिवार की मंजूरी प्राप्त थी। अब सगाई के साथ ही दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है। अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार का करीबी माना जाता है।

Exit mobile version