हमर प्रदेश/राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रायगढ़ दौरा, राज्य को 9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक,6350 करोड़ रूपए की रेल परियोजना, 2070 करोड़ रूपए की एमजीआर प्रणाली की मिलेगी सौगात

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 14 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब सवा ग्‍यारह बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे, जहां वह ‘बीना रिफाइनरी में पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लेक्स’ और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब सवा तीन बजे वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रायगढ़ के मंच से लगभग 6350 करोड़ रुपए की रेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का वितरण करेंगे। सिकल सेल परामर्श कार्डों का वितरण राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत किया जा रहा है।प्रधानमंत्री के देश भर में सम्‍पर्क में सुधार से रायगढ़ में सार्वजनिक कार्यक्रम में लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने को प्रोत्‍साहन मिलेगा।

इन परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ पूर्व रेल परियोजना चरण-1, चांपा से जामगा के बीच तीसरी रेल लाइन लागत 796 करोड़ रुपए और लंबाई 98 किलोमीटर, पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन लागत 516 करोड़ रुपए और लंबाई 50 किलोमीटर है। इसके अलावा तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एसटीपीएस) से जोड़ने वाली एमजीआर (मेरी-गो-राउंड) प्रणाली शामिल है। रेल परियोजनाएं क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही के साथ-साथ माल ढुलाई को सुविधाजनक बनाकर सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button