देशदेश-विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस से वर्चुअली जुड़कर रीवा एयर पोर्ट का किया लोकार्पण

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। रविवार को विंध्यवासियों के साथ ही रीवा वासियों को एक बड़ी सौगात मिली करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुए रीवा एयरपोर्ट की शुरुआत हो गई। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस से वर्चुअली जुड़कर रीवा एयर पोर्ट का लोकार्पण किया रीवा एयरपोर्ट परिसर में ही भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्य मंत्री जगदीश देवड़ा सहित कई नेता मौजूद रहे।

रीवा में अब तक चोरहटा में हवाई पट्टी थी, जिसमें हेलीकॉप्टर व छोटे विमान ही उतर सकते थे बीते वर्ष 15 फरवरी 2023 को इसका भूमि पूजन किया गया था तब तत्कलीन सीएम शिवराज सिंह चौहान व तत्कालीन केंद्रिय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसका भूमि पूजन किया था। इसके बाद विस्तार करते हुए नवीन एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया जिसका रविवार को पीएम मोदी ने वर्चुअली बनारस से इसका लोकार्पण किया। एयरपोर्ट के निर्माण के लिए तकरीबन 500 करोड़ स्वीकृत हुए थे भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग 19 माह के रिकॉर्ड समय में रीवा एयरपोर्ट का निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया अब इस एयरपोर्ट से विंध्य ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार है शुरुआत में रीवा से भोपाल के बीच हवाई जहाज की सेवा मिलेगी बाद में दूसरे शहरों में हवाई सेवा शुरु की जाएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की रीवा से मेरा भी एक रिश्ता है रीवा मेरी ससुराल है मेरी शादी 1993 में हुई थी तब यहां आने-जाने में बहुत समस्या होती थी ढंग की सड़क तक नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की पूर्ववर्ती सरकार ने ऐसी नजर लगाई की रीवा के विकाश को ताला लगा दिया। उन्होंने कहा की मुझे इस बात की प्रसन्नता है की भाजपा की सरकार आने के बाद रीवा का काफी विकाश हुआ। उन्होंने कहा की कांग्रेस के लोग सरकार बनाते थे लेकिन सरकार बनाने के बाद इतने छोटे मन के हो जाते थे की उनका विकाश से कोई लेना देना ही नहीं होता था। उन्होंने कहा की कांग्रेस दिल्ली में 7 की सातों सीट हार गई पप्पू तीसरी बार भी हरियाणा में फेल हो गया उसके बाद भी समझ में नहीं आ रहा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button