हमर प्रदेश/राजनीति

राष्ट्रपति का रायपुर प्रवास, व्हीव्हीआईपी आवागमन के दौरान असुविधा से बचने इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

रायपुर। 31 अगस्त एवं 1 सितम्बर को राष्ट्रपति का रायपुर छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान माननीय व्हीव्हीआईपी महोदया का गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर, शांति सरोवर सड्डू, महंत घासीदास संग्रहालय एवं राजभवन में आवागमन प्रस्तावित है। व्हीव्हीआईपी के उक्त कार्यक्रमों के दौरान आवागमन हेतु माना-विमानतल से पीटीएस चौक-ग्राम टेमरी-ग्राम फुंडहर- श्रीराम मंदिर टर्निंग- महासमुंद बैरियर -तेलीबांधा चौक- आनंद नगर चौक -भारतमाता चौक -अनुपम नगर चौक-खम्हारडीह थाना के सामने -गायत्री नगर-जगन्नाथ मंदिर एवं जगन्नाथ मंदिर से वापस अनुपम नगर चौक-श्रीराम नगर ओव्हर ब्रिज- व्हीआईपी क्लब तिराहा-व्हीआईपी टर्निंग-साइंस सेंटर तिराहा-शांति सरोवर तक रूट निर्धारित है। दिनांक 31.08.2023 को माननीय व्हीव्हीआईपी का आवागमन सुबह 11.00 बजे माना विमानतल में पहुचेंगी एवं माना विमानतल से निर्धारित रूट पर सड़क मार्ग से जगन्नाथ मंदिर, शांति सरोवर कार्यक्रम स्थल के पश्चात महंत घासीदास संग्रहालय एवं राजभवन आएंगी। व्हीव्हीआईपी कारकेड के गुजरने के दौरान 10 मिनट पूर्व सड़क मार्ग के दोनों तरफ के यातायात को कंट्रोल किया जाएगा। व्हीव्हीआईपी आवागमन के दौरान असुविधा से बचने हेतु कृपया परिवर्तित/वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंः-
राष्ट्रपति के मूवमेण्ट का संभावित समय

  1. माना विमानतल से व्हीआईपी रोड होकर श्रीराम मंदिर टर्निंग तक (पूर्वान्ह लगभग 11.15 से 11. 25 बजे तक)
    02.श्रीराम मंदिर टर्निंग से तेलीबांधा-आनंद नगर -भारतमाता चौक तक (लगभग 11.25 से 11.35 बजे तक )
    03 .भारतमाता चौक-अनुपम नगर चौक से श्रीराम नगर ओव्हरब्रिज -व्हीआईपी टर्निंग तक (लगभग 11.35 से 12.15 बजे तक)
    04.व्हीआईपी टर्निंग से विधानसभा ओव्हरब्रिज तक (दोपहर लगभग 12.15 से 12.30 बजे तक)
    05.विधानसभा ओव्हरब्रिज से व्हीआईपी टर्निंग तक वापसी (दोपहर लगभग 02.30 बजे से 02.45 बजे तक )
  2. व्हीआईपी टर्निंग से अनुपम नगर चौक-भारतमाता चौक – भगत सिंह चौक तक (दोपहर लगभग 02.45 बजे से 02.55 बजे तक)
    07 .भगत सिंह चौक से कलेक्ट्रेट चौक-राजभवन तक (दोपहर लगभग 02.55 बजे से 03.05 बजे तक)

वैकल्पिक मार्ग (इन मार्गों का उपयोग कर सकते है):-

  1. माना विमानतल जाने हेतु- तेलीबांधा थाना चौक से श्रीराम मंदिर टर्निंग -अग्रसेनधाम चौक – जोरा ब्रिज – सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग -विमानतल तिराहा होकर माना विमानतल जा सकते है।
  2. तेलीबांधा थाना से शहर की ओर जाने हेतु-तेलीबांधा थाना के सामने से शहर की ओर जाने वाले यातायात रिंग रोड-01 होकर एक्सप्रेस -वे अथवा केनाल रोड से आवागमन कर सकते है।
  3. भगत सिंह चौक से अनुपम नगर की ओर जाने हेतु- कलेक्ट्रेट चौक से खालसा स्कूल तिराहा-पंडरी होकर -अवंति बाई तिराहा से अनुपम नगर चौक की ओर आवागमन कर सकते है।
  4. विधानसभा ब्रिज के नीचे से पंडरी की ओर आने हेतु- विधानसभा ब्रिज से धनेली नाला होकर भनपुरी तिराहा-शहर की ओर आ सकते है अथवा विधानसभा ब्रिज से पिरदा -जोर होकर शहर की ओर आवागमन कर सकते है।

व्हीव्हीआईपी मूवमेण्ट के दौरान स्कूली बस और एम्बुलेंस आदि अत्यावश्यक सेवा से संबंधित वाहनों को नहीं रोका जाएगा। नागरिकों से अपील है कि कृपया व्हीव्हीआईपी प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीव्हीआईपी के लिए निर्धारित रूट पर असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन कर आवागमन कर सकते है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button