22 अक्टूबर को रायपुर में राष्ट्रपति का दौरा, रूट डायवर्ट

President to visit Raipur on October 22; routes diverted

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 अक्टूबर को रायपुर प्रवास के दौरान लोकभवन के आसपास 11 से ज्यादा सड़कें दो दिन बंद रहेंगी। बैरिकेड्स और बांस लगाए जाएंगे। काफिला गुजरने पर प्रमुख मार्गों का ट्रैफिक आधे घंटे रुकेगा। इससे 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लोकभवन पहुंचेंगी, फिर बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन सुबह बस्तर जाकर शाम को रायपुर लौटेंगी और दिल्ली रवाना होंगी। सुरक्षा में 2000 से ज्यादा जवान, आईजी-डीआईजी समेत सभी रैंक के अधिकारी और दूसरे शहरों का पुलिस बल तैनात होगा।

शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा में सबसे ज्यादा परेशानी

राष्ट्रपति का काफिला शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरेगा। शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा इलाके में ज्यादा परेशानी हो सकती है। इन चौराहों पर जाम लगने की आशंका है।

इन रास्तों पर बंद रहेगा आवागमन

पुराना पुलिस मुख्यालय से राजभवन चौक: वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। कलेक्टोरेट चौक से आना-जाना होगा।
एलआईसी ऑफिस से सिविल लाइंस रोड: सड़क बंद रहेगी। आयकर भवन के पास से वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
राजभवन चौक से सप्रे शाला: इनडोर स्टेडियम जाते समय काली माता मंदिर और महिला थाना होते हुए सप्रे शाला रोड तक आधे घंटे पहले रोका जाएगा।
बूढ़ेश्वर चौक से राजभवन चौक: वापसी के दौरान महिला थाना और ओसीएम चौक होते हुए यातायात बंद रहेगा।
माना एयरपोर्ट से लोकभवन: वीआईपी रोड, एक्सप्रेस-वे, शंकर नगर ब्रिज, एसआरपी चौक होते हुए मार्ग आधे घंटे बंद रहेगा।
लोकभवन से माना एयरपोर्ट: वापसी के दौरान एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेस-वे होते हुए माना तक यातायात रोका जाएगा।

Exit mobile version