देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने बंधियामाल में आयोजित गौरी गौरा पूजन में, क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए सोंटा से मार खाया। बड़ा देव शक्ति पीठ में भी ईश्वर राजा की बारात धूम धाम से निकाली गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम बधियामाल में आयोजित ईशर गौरा गौरी पूजन में शामिल हुआ।यहां पूजन के दरम्यान पुजारी द्वारा युवाओं के हाथों में सोंटा मारने की परम्परा है।इसी के तहत गौरी शंकर ने अपने हाथों में सोंटा से मार खा कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की याचना किया।
बड़ा देव शक्ति पीठ मदागमुड़ा में आयोजित ईश्वर–गौरा विवाह महोत्सव_आदिवासी समाज द्वारा परम्परागत तरीके से बड़ा देव शक्तिपीठ मंदागमुड़ा में ईश्वर राजा–गौरा माता विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर आदिवासी सगा समाज के प्रमुख जनों सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला–पुरुष, युवा–युवतियाँ पर्व मानने जुटे। विवाह गोंड़ी संस्कृति, परंपरा और रूढ़ियों के अनुरूप संपन्न कराया गया। गुदुम बाजा, पारंपरिक नृत्य–गीतों और उल्लासपूर्ण माहौल में आदिवासी युवक–युवतियाँ ईश्वर राजा की भव्य बारात में शामिल हुए।गौरा माता के घर पहुँचकर विवाह गोंड़ी रीति–रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने गोंड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति,गोंडवाना संघ एवं आदिवासी युवा–युवती प्रभाग का योगदान रहा।
