रायपुर। राष्ट्रपति ब्रह्म कुमारी संस्थान के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का शुभारंभ समारोह में शामिल हो रहीं। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करने पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में हो रहा समारोह।कार्यक्रम में राष्ट्रपति का स्वागत शाल और प्रतीक चिन्ह से किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का भी ब्रह्मकुमारी सेवा सरोवर की ओर से स्वागत हुआ। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलित कर सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का शुभारंभ किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची शांति सरोवर परिसर, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राष्ट्रपति के साथ
