खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन हेतु कृषकों के संयुक्त खातेदारों का एग्रीस्टेक पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने प्रदेष के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया।
जैसा कि विदित है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 05.10.2026 को अधिसूचना जारी कर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन हेतु संयुक्त खाते में धान विक्रय के लिए केवल लम्बरदार का एग्रीस्टेक पंजीयन आवश्यक रहेगा एवं सह खातेदारों को पृथक से एग्रीस्टेक पंजीयन किये जाने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
पंजीयन में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए उक्त किसान हितैषी निर्णय के लिए सहकारिता परिवार और किसानों के तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार पत्र प्रेषित किया।
प्रीतपाल बेलचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का किया आभार
Preetpal Belchandan expressed gratitude to Chief Minister Vishnu Deo Sai.
