गरियाबंद। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर परवानी के जन्मदिन के अवसर पर कैट जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और अमर परवानी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रकाश चंद रोहरा ने कहा कि अमर परवानी के नेतृत्व में व्यापारी संगठन लगातार मजबूत हुआ है। व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों को एक मजबूत मंच मिला है और व्यापारी हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ सामाजिक सरोकारों को भी संगठन की गतिविधियों में प्राथमिकता दी जा रही है। इसी भावना के तहत जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया। रोहरा ने अमर परवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई।
