गरियाबंद में हीट वेव चलने की संभावना, यलो अलर्ट जारी

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियबन्द। आज नैतपा के 5वे दिन गरियाबंद जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। गर्म हवाओं से लोगो की परेशानी बढ़ गई है, जिसका स्वास्थ पर सीधा असर पड़ रहा है।

वही नगर के बस स्टैण्ड, मुख्य मार्ग, गली मोहले में पसरा सन्नाटा है, साथ ही गर्मी के कारण दुकानों में ग्राहकी की कमी देखने को मिल रही हैं। लेकिन ठंडे पेय पदार्थों के मिलने के स्थान पर ही कुछ ग्रामीणो की भीड़ देखी जा रही हैं। वही मौसम विभाग ने 20 जिलों के साथ गरियाबंद में भी हीट वेव चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी की है, तापमान 44 से 45 डिग्री ℃ पहुंच गया है। लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

Exit mobile version