हमर प्रदेश/राजनीति

‘सकारात्मक पत्रकारिता से देश-दुनिया में हो रहे हैं सार्थक बदलाव’

पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा कोंडागांव में वार्तालाप का आयोजन

जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कोंडागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) रायपुर द्वारा कोंडागांव जिले में ग्रामीण पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों की उपस्थिति रही। उन्हें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा जिले में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि कोंडगांव के विकास में स्थानीय पत्रकारों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। पत्रकारों की कर्मठता की देन है कि कोंडागांव के विकास संबंधी समाचार देश-दुनिया के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में स्थान पाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार तीसरा पक्ष होने के कारण प्रायः निष्पक्ष होते हैं। इस कारण उनकी खबरों को प्रशासन भी सत्य मान कर उस पर अमल करता है। पत्रकारिता का पेशा अपहुंच तक अपनी पहुंच बनाता है। पत्रकार नदी-नालों जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को पार कर समाचार संकलित करते हैं। ऐसे ही सकारात्मक पत्रकारिता के कारण ही देश-दुनिया में सार्थक बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने अपने निजी अनुभवों के विविध उदाहरण पेश कर पत्रकारिता के कारण प्रशासनिक गतिविधियों में हुए बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने सूचना प्रसार के लिए पीआईबी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। सीईओ ने कहा कि पीआईबी अपने कार्यां से लगातार जनहित के मुद्दों पर सरकार को फीडबैक देने का कार्य करता रहता है। उन्होंने कोंडगांव में वार्तालाप के आयोजन के लिए पीआईबी को धन्यवाद दिया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत द्वीप प्रज्वलित कर हुई। पीआईबी रायपुर के उपनिदेशक रमेश जायभाये ने सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने पीआईबी द्वारा आयोजित किए जाने वाले वार्तालाप कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीआईबी वार्तालाप के माध्यम से शहरी परिवेश से परे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों से जुड़ती है। उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व उपलब्धियों से रूबरू कराती है।

वार्तालाप को कोंडागांव के जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक अर्जुन पांडे ने भी सभी को संबोधित किया। वरिष्ठ पत्रकार शंभू यादव ने पत्रकारों की परिस्थितियों की विकटता के बावजूद जीवटता से काम करने की तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button