रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
:मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से विकास के दावों की हकीकत बयां करती एक तस्वीर सामने आई है। देवतालाब क्षेत्र के सरबरा गांव में सड़क नहीं होने की वजह से एक गर्भवती महिला को करीब 1.2 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मांग करने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
देवतालाब क्षेत्र के पिडारिया ग्राम पंचायत के सरबरा गांव में सड़क नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को रोज भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला तब सामने आया, जब एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने के लिए करीब 1 से 2 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क नहीं होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
