बस्तर संभाग के 7 ज़िलों और 12 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ बस्तर जिला में स्थित 4 विधानसभा क्षेत्र में किसी भी मतदाता केन्द्र में मतदान कर्मियों को हेलिकॉप्टर से भेजा या एयरलिफ्ट नहीं किया जायेगा, प्रशासन की तैयारी शुरू

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस बार होने जा रहे विधानसभा चुनाव के दौरान बस्तर जिले में एक भी ऐसा मतदान केंद्र नहीं होगा , जहां मतदान दलों को 2 दिन पहले रवाना किया जायेगा। बस्तर जिले के कलेक्टर ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि जिले में ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या भी शून्य रहेगी , जहां मतदान कर्मियों को हवाई मार्ग से आना-जाना करना पड़ेगा।
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने यह बात मीडिया से साझा करते बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में बस्तर जिले की 4 विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे केंद्रों की संख्या जिले में 14 थी , जहां के लिए मतदान दलों को 2 दिन पहले रवाना करना पड़ता था और सभी मतदान केंद्रों में जिन मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती थी,वहां तक उन्हें हेलिकाप्टर से ड्राप किया जाता था और मतदान संपन्न होने के बाद इन्हें एयर लिफ्ट भी किया जाता था.लेकिन बस्तर जिले में यह स्थिति इस चुनाव में अभी नही हैं। जहां मतदान दलों को 2 दिन पूर्व रवाना किया जाए या उनको हेलीकॉप्टर से भेजकर मतदान के बाद एयरलिफ्ट करना पड़ेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि 2 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक निर्वाचन में नामवाली जोड़ने और दावा आपति की समय सीमा रखी गई हैं और 4 अक्टूबर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।



