प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Policeman arrested after victim's complaint of refusing to marry after love affair

रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरक्षक मुकेश साहू को गिरफ्तार किया है। वो उसकी माना थाने में पोस्टिंग है। आरक्षक ने सरकारी आवास में पहली बार संबंध बनाए थे। आरोपी उसे रायपुर के एक किराए के मकान में भी रखा था।

जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया, तब आरोपी उससे विवाद करने लगा और दूरी बनाने लगा। धोखा मिलने पर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसकी पहचान आरोपी आरक्षक से साल 2008 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर उससे संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे रायपुर स्थित पुलिस लाइन के सरकारी आवास में ले गया था, जहां पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

महिला ने शिकायत में बताया कि, बाद में आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद में हो गई, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। इस दौरान आरोपी शादी का भरोसा देकर लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे रायपुर के एक किराए के मकान में भी रखा था। जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया, तब आरोपी उससे विवाद करने लगा और दूरी बनाने लगा। आरोपी के व्यवहार में बदलाव आने के बाद महिला को खुद के साथ धोखा होने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। शुरुआती जांच और महिला के बयान के आधार पर आरोपी आरक्षक मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version