मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार और लापरवाही से स्टंट करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की

Police took strict action against a youth who was driving a Bullet motorcycle at high speed and performing stunts recklessly.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

 

रीवा। भीड़-भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से स्टंट करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक पर अमहिया थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी बुलेट मोटरसाइकिल जब्त करते हुए उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।

 

पुलिस अधीक्षक रीवा श्री शैलेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी अमहिया उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल एवं उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

घटना का विवरण:

दिनांक 25.10.25 को एक फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP 17 MU 6398 का चालक कॉलेज चौराहा से सिरमौर चौराहा के बीच फ्लाईओवर के पास अत्यधिक तेज गति और स्टंट करते हुए मोटरसाइकिल चला रहा था। उसकी हरकतों से सड़क पर आम नागरिकों की जान को खतरा पैदा हो गया था। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह मौके से फरार हो गया।

 

शिकायत पर अमहिया थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी चालक की पहचान अंगद त्रिपाठी उर्फ रसल जॉर्डन, पिता अरविंद त्रिपाठी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी नई बस्ती पड़रा, रीवा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मोटर साइकिल सहित पकड़ते हुए वाहन को जप्त कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

 

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका: उ नि शिवा अग्रवाल, प्र आर रामदेव मिश्र,

आर कौशलेंद्र सिंह, आर विकास तिवारी, आर दिवाकर तिवारी, आर विवेक सिंह।

 

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज गति एवं स्टंट कर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी उत्पन्न करता है। ऐसे कृत्यों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button