छत्तीसगढ़

पुलिस की टीम ने दिल्ली से 5 सटोरियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। आईपीएल का दौर चल रहा है, और इसके साथ ही करोड़ों रुपयों का दांव भी हर दिन लगता है। इस दौरान सटोरिये सक्रिय रहते हैं, और इन्हे पकड़ने के लिए पुलिस भी। अब तक छत्तीसगढ़ में महादेव बुक के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन इस बाद अन्ना रेड्डी आनलाइन सट्टा गैंग पुलिस की चंगुल में फंसा है। रायपुर पुलिस ने दिल्ली में बैठकर आईपीएल मैच पर करोड़ों का सट्टा चलाने वाले गैंग को पकड़ा है। रायपुर में एक गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इनके दिल्ली में होने का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर क्राइम ब्रांच ने रायपुर से गिरफ्तार एक सटोरिए की निशानदेही और इन्वेस्टिगेशन के बाद दिल्ली के एक फ्लैट में छापा मारा, तो अन्ना रेड्डी आनलाइन सट्टे का गैंग पकड़ में आ गया। दिल्ली से इस गैंग के पांच और रायपुर में पकड़े गए एक को मिलाकर अब तक कुल छह सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। इनके दो दर्जन से ज्यादा खाते मिले हैं, जिनमें करोड़ों का आनलाइन ट्रांजेक्शन है। इन खातों को सीज करने के लिए बैंकों को चिट्ठी लिख दी गई है। पहली बार सट्टे में नेपाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महादेव बुक में दुबई कनेक्शन निकल चुका है।

एएसपी क्राइम संदीप मित्तल और डीएसपी क्राइम संजय सिंह ने शुक्रवार को इन सटोरियों को मीडिया के सामने पेश किया और अन्ना रेड्डी आनलाइन पैनल आर-555 की पूरी कार्यप्रणाली का खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली के छापे में एमपी के नरसिंहपुर के रोहित क्षेतीजा, यूपी में बलिया के रविशंकर गोंड, नेपाल के जीवनारायण पांडेय और इस्सोरी प्रसार पांडेय के अलावा छत्तीसगढ़ में सहसपुर लोहारा के शुभम निषाद को भी पकड़ा गया है। यह पूरा गेम डीडीनगर से अनिल आहूजा की गिरफ्तारी के बाद खुला। उससे पूछताछ तथा अन्य इनपुट के आधार पर डीडीनगर पुलिस तथा क्राइम ब्रांच ने रायपुर से दिल्ली तक जाल फैलाया। तब पता चला कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट एक फ्लैट में अन्ना रेड्डी सट्टा चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हफ्ते की निगरानी के बाद वहां छापा मारकर पांच युवकों को सट्टा खेलाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी झूलेलाल मंदिर के पीछे थाना स्टेशन गंज जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।
रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड उम्र 24 साल निवासी उदयपुर थाना मनियर जिला बलिया (उ.प्र.)।

जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय उम्र 40 साल निवासी छत्रदेव 06 थूला पोखरा थाना संधी खर्क जिला हरगाखांची नेपाल।
शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद उम्र 25 साल निवासी न्यू हाॅस्पिटल कालोनी थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)।

ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय उम्र 37 साल निवासी वार्ड गंगा 3 पीपरा थाना पीपरा जिला कपिल बस्ती नेपाल। हाल पता – मौली काम्पलेक्स मौली जागरा चण्डीगढ़।

डीडीनगर, क्राइम ब्रांच की बड़ी टीम शामिल

इस खुलासे में डीडीनगर टीआई अविनाश सिंह के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय, एसआई मुकेश सोरी, एएसआई किशोर सेठ और मोहम्मद कय्यूम के साथ रविकांत पाण्डेय, प्रमोद वर्ठी, महेन्द्र राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, वीरेन्द्र बहादुर सिंह संदीप सिंह, मुनीर रजा, हरजीत सिंह, प्रवीण मौर्य, अभिषेक सिंह, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर एवं बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button