पुलिस ने सुलझाई अंधेकत्ल की गुत्थी, प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा

कुसमी / बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। जिले के ग्राम भुलसीकला के जंगल में युवती की अंधेकत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती का हत्यारा उसका प्रेमी निकला। जिन्होंने पत्थर से युवती पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद मौके से भाग गया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रदीप यादव ने बताया कि 2 जून को मृतिका सरस्वती गोड ने उसे अचानक फोन करके कहने लगी कि भुलसीकला शासकीय हाई स्कूल में पढ़ाई करने के बाद तुम मुझे भूल गये हो, मैं तुमसे मिलना चाहती हूँ फिर मृतिका ने उसी दिन शाम 7.00 बजे प्रदीप यादव को फोन करके गांव के गढ़वा टोली के जंगल में बुलाकर उससे बातचीत करने लगी और कहने लगी की मैं स्कूल के समय से ही तुम्हें पसंद करती हूँ। तुम्हारे साथ शादी करना चाहती हूँ और अभी मैं तुम्हारे साथ घर जाकर तुम्हारे घर में रहूगीं, जब प्रदीप यादव ने उसे कहा कि मै तुमसे प्यार मोहब्बत नहीं करता हूँ और न ही मैं तुमसे शादी करूंगा और न ही तुम्हें अपने घर ले कर जाऊंगा कहकर युवक वापस अपने घर जाने लगा। घुकाटोंगरी जंगल के पास मृतिका पीछे-पीछे जबरदस्ती आकर जिद करने लगी कि मैं तुमको चाहती हूँ और अब तुम्हारे ही घर में रहूगी, तब उसने आग बबुला होकर जंगल में पड़े पत्थर को उठा कर सरस्वती गोड़ के सिर माथा, गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहु लुहान होकर नीचे गिर गयी, इसके बाद उसने पत्थर से उसके चेहरे को कुचल कर हत्या दी।

जंगल में मिली थी अज्ञात युवती की लाश
ग्राम भुलसीकला के आमादरहा जंगल में 2 जून को एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी, जिस पर नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील नायक को अवगत कराया गया, जिस पर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पता तलाश करने एवं अज्ञात युवती की पहचान करने जुट गई थी।

आरोपी गया जेल
तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा ने घटना क्रम का खुलासा करते हुए आरोपी प्रदीप यादव पिता रामबालक उम्र 20 साल साकिन घूझरिया अमरपुर को थाना कुसमी के अपराध क्र. 31/ 23 धारा 302, 201 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी ने बताया कि विगत पच्चीस दिनों के भीतर कुसमी में पद्रह लाख की चोरी, ग्राम गोविंदपुर मे अनुरंजन केरकेट्टा के हत्याकांड एवं मृतिका सरस्वती गोड़ के हत्या के मामले में कुसमी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए सफलता प्राप्त की है।

Exit mobile version