पुलिस ने बीएसयूपी आवासों में मारा छापा, दो दर्जन से अधिक संदिग्धों पर की कार्रवाई

इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्लॉक के मकानों में रहने वालों से पूछताछ की। कई संदिग्ध मिले। पुराने गुंडा-बदमाशों को अपराधों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। किरायेदारों का सत्यापन किया गया। छापेमारी के दौरान 13 साल पुराने वारंटी सहित 11 स्थायी वारंटी व 13 गिरफ्तारी वारंट वालों को पकड़ा गया। 6 बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई। दूसरी ओर दो दर्जन से अधिक संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
Exit mobile version