छत्तीसगढ़

मैनपुर क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़! समान छोड़ भागे नक्सली

Police-Naxalite encounter in Mainpur area; Naxalites flee leaving behind their belongings

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद

गरियाबंद_थाना मैनपुर अंतर्गत दर्रीपारा क्षेत्र के ग्राम सेम्हरा पहाड़ में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण दिशा में यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस की ई-30 विशेष टीम नक्सल सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी।

स्थानीय सूचना पर कार्रवाई

जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत, पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतानदी-नगरी एरिया कमेटी के 6-8 माओवादी ग्राम सेम्हरा के पहाड़ी इलाके में देखे गए हैं।

सूचना के आधार पर ई-30 टीम मौके पर सर्चिंग के लिए रवाना हुई।

नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

सर्चिंग के दौरान माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की। नक्सलियों का उद्देश्य सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना और हथियार लूटना था।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद नक्सली समान छोड़कर भाग निकले।

मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद जब क्षेत्र की तलाशी ली गई तो मौके से नक्सलियों के दैनिक उपयोग के भारी मात्रा में सामान बरामद किए गए, जिन्हें बाद में नष्ट किया गया।

पुलिस का कहना है कि इलाके में सर्चिंग अभियान जारी रहेगा।

पुलिस की अपील-करें आत्मसमर्पण

गरियाबंद पुलिस ने सक्रिय माओवादियों से अपील की है कि वे उंदती एरिया कमेटी के सुनील, अरीना, लुद्रो, नंदनी, मल्लेश, विद्या और कांति की तरह आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटें।

आत्मसमर्पण के इच्छुक माओवादी गरियाबंद के किसी भी थाना, चौकी या कैम्प में संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क नंबर: नक्सल सेल गरियाबंद – 94792-27805

 

Related Articles

Back to top button