छत्तीसगढ़

शहीद जवानों के सम्मान में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन

Police Memorial Day parade organised in honour of martyred soldiers

शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) भारतीय पुलिस बल के वीर जवानों द्वारा देश सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड बलरामपुर में प्रातः 9 बजे किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर रमनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी, सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर रमनलाल ने 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 के मध्य देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का वाचन करते हुए सम्मान सूची को स्मारक पर अर्पित किया।

रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस जवानों की टुकड़ी ने अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए शहीदों को सलामी दी। तत्पश्चात कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित शहीद परिवारों ने शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button