छत्तीसगढ़

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान : देर रात्रि कौमिंग गश्त में किया गया वारंटियों को गिरफ्तार

Police launched a massive operation to arrest absconding warrantees: Warrantees arrested during late night commuting patrol

– 35 स्थायी एवं 43 गिरफ्तारी कुल 78 वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार

– सभी वारण्टियों को न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

दुर्ग । जिले के थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में न्यायालयों से जारी *स्थायी एवं गिरफ्‌तारी वारण्ट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 16,17.11.2025 की दरम्यानी रात्रि कौमिंग गश्त में अभियान चलाया* गया। कौमिंग गश्त में *35 स्थायी वारण्टियों एवं 43 गिरफ्‌तारी वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया* , जिसमें थाना *सुपेला से 21, भिलाई नगर 2, भिलाई भट्टी 2, दुर्ग,* अंजोरा, नगपुरा, स्मृतिनगर, वैशाली नगर, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, पाटन, अण्डा से 01-01 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

इसी प्रकार *छावनी से 7, जामुल 5, रानीतराई 4, भिलाई नगर 3, नेवई 3, वैशाली नगर 3,* पद्मनाभपुर 2, सुपेला 2, खुर्सीपार 2, उत्तई 2, धमथा 2 एवं थाना दुर्ग, पुलगांव, भिलाई भट्टी, पुरानी भिलाई, अमलेश्वर, जामगांव (आर) लिटिया तथा नंदिनी नगर से 01-01 कुल *43 गिरफ्तारी वारण्ट में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।*

उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी के साथ ही उनके थाना/चौकी के बल को लगाया गया था, राजपत्रित अधिकारियों व्दारा लगातार मानिटरिंग की जा रही थी।

 

Related Articles

Back to top button