रीवा में सोशल मीडिया पिस्टल चमकाने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल, आर्म्स एक्ट के तहत बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
Police in Rewa have jailed a youth who was seen brandishing a pistol on social media; a major crackdown by the Bichhiya police under the Arms Act...

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
.रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र से गुंडागर्दी और सोशल मीडिया पर रसूख झाड़ने वाले एक युवक का नशा पुलिस ने उतार दिया है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में खुलेआम पिस्टल लहराकर स्थानीय निवासियों को डराने-धमकाने वाले आरोपी अक्षत सोनी को बिछिया थाना पुलिस ने धर दबोचा है।

बताया जा रहा है कि इस महाशय को कानून का कोई खौफ नहीं था। इससे पहले भी अक्षत सोनी का पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो के जरिए मोहल्ले और सोशल मीडिया पर अपनी हनक बनाने की कोशिश कर रहे इस रसूखदार को बिछिया पुलिस ने इस बार ऑन द स्पॉट सबक सिखाया है। गिरफ्तार पहले तो बिछिया थाना क्षेत्र में ही पैदल मार्च कराया गया और फिर भेजा जेल |

जैसे ही आरोपी द्वारा मोहल्ले वासियों को धमकाने की सूचना बिछिया थाना पुलिस को मिली, पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर अक्षत सोनी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अक्षत सोनी को सीधे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।



