चोरी की गई वाहनों को सर्च करने में पुलिस को सशक्त एप के माध्यम से मिली बड़ी सफलता

Police got great success in searching stolen vehicles through the powerful app

रिपोर्टर मधुमिता नियाल 
दुर्ग। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के निर्देशन में दुर्ग जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग जिले के सभी अनुभाग स्तर पर आरोपियों की धर पकड़ एवं चोरी गई वहां की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई थी। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही “सशक्त एप” अंतर्गत लावारिस वाहन एवं चोरी की गई वाहनों को सर्च कर गठित टीम के द्वारा लगातार आरोपियों की पत्ता सजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तीन संदिग्ध लड़के ग्रीन चौक के पास खड़े हैं तथा वहां की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल गठित टीम मौके पर जाकर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर रूपेश निषाद उम्र 20 वर्ष, एवं अन्य अपचारी बालक जिसे बारीकी से पूछताछ करने पर विगत 6-7 महीने से मोहन नगर थाना, भिलाई नगर, सुपेला एवं कई अन्य सुनसान तथा भीड़ इलाकों में से खड़े मोटरसाइकिल को देखकर तथा रेकी कर चोरी करते थे। पूछताछ पर बताएं अब तक उन लोगों ने 25 मोटरसाइकिल उनके द्वारा चोरी की गई जिसमें वर्तमान में 19 चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया, शेष 6 मोटरसाइकिल पेट्रोल खत्म होने तथा आसपास के लोगों को देखने से लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए थे पूर्व में बरामद किया जा चुका है। बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया एवं जेल भेज दिया गया।
Exit mobile version