छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 63.900 किलो गांजा बरामद

Police crack down on cannabis smugglers in Gariaband district; 63.900 kg of cannabis seized.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

दो मामलों में कार्रवाई

एक मामला मैनपुर में 63.900 किलो गांजा बरामद, 

आरोपी कार छोड़ कर फरार 

दूसरा मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली के पास 2 आरोपी 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

 

गरियाबंद, गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। एक कार्यवाही मैनपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रानवागढ़ चौकी पुलिस ने नेशनल हाईवे-130 सी पर मुरधुनी नाला के पास लावारिस और क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी अर्टिगा कार से 63 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। जो उड़ीसा से गरियाबंद के रास्ते उत्तरप्रदेश गांजा ले जाने की आशंका है। गांजा और कार समेत कुल 41 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया, जबकि चालक गाडी छोड़ कर फरार है।

 

वहीं दूसरा मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिंद तालाब के पास एक लाल रंग के बैग में छिपाकर रखा गया करीब 1 किलो 200 ग्राम गांजा पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button