रायपुर। हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को थाना तिल्दानेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी पर धारदार किसी चीज से प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहाँ से आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब 20:45 बजे मिशन अस्पताल तिल्दा से अस्पताली मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें एक महिला को चाकू मारकर घायल अवस्था में भर्ती होना लेख था कि सूचना पर मिशन अस्पताल तिल्दा पहुँचकर घायल महिला से पूछताछ करने पर बताई कि यह अपने मम्मी पापा के बनाये हुये घर में अपने दो बच्चों के साथ रहती है और विगत 05 वर्ष से इसका पति अलग रहता है, जो इसके चरित्र के उपर शंका करता है। यह मिशन अस्पताल तिल्दा में खाना बनाकर घर आयी थी कि रात्रि 20:30 बजे इसका पति चरित्र शंका कर अचानक इसके उपर प्राणघातक हमला कर धारदार किसी चीज से इसके गर्दन पर वार किया। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
आरोपी निर्मल सिंग उर्फ भुरू का पतातलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कथनानुसार घटना में प्रयुक्त एक नग स्टील का चाकू को जब्त किया गया।
