छत्तीसगढ़

पुलिस नें कंबोडिया गैंग के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Police arrested 5 members of Cambodia gang

रायपुर: राजधानी में डिजिटल अरेस्ट कर दो लोगों से एक करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रेंज साइबर सेल पुलिस ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। जो कंबोडिया गैंग के सदस्य हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पाराशर (नार्थ ईस्ट दिल्ली, गोकुलपुरी), अर्जुन सिंह (हाथरस, उत्तरप्रदेश), राहुल मर्कड (अहमदनगर, महाराष्ट्र), आकाश तुषरानी (उल्लासनगर, महाराष्ट्र) और लखन जाटव (उज्जैन, मध्यप्रदेश) शामिल हैं। ठगों ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड क्लर्क से पुलिस जांच का भय दिखाकर 14 लाख और गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर संतोष दबड़घाव से 88 लाख रुपये की ठगी की थी।

Related Articles

Back to top button