VIRAL NEWS
जुआ खेलते 5 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी 7600 रुपये और ताश पत्ती जब्त

धमतरी। जिले के ग्राम बेन्द्रानवागांव रोड में जुआ खेलते 5 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के पास से नगदी 7600 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त किया है। पुलिस ने 52 जुआरियों के विरुद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 3(2)के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेन्द्रानवागांव रोड में कुछ लोग ताश नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की। इस दौरान जुआ खेलते विष्णु गोंड, आकाश मसीह, सुरेश ढीमर, सूर्यकांत सिन्दे और संतोष जगताप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी 7600 रूपए व 52 पत्ती ताश जब्त किया।

