4 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग स्थानों में कर रहे थे सट्टा का संचालन

रायपुर। अलग-अलग स्थानों में सट्टा का संचालन करते 4 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों के पास से नगदी 4100 रूपये सहित सट्टा-पट्टी जब्त किया है। पुलिस ने सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की है।

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 12.07.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 04 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,100/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version