Balrampur : सायबर ठगी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को झारखंड से किया गिरफ्तार, ठगी के दूसरे मामले में पुलिस ने कराया रकम वापस

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। जिले की पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को झारखंड के धनबाद से पकड़ने में सफलता हासिल की है। एडीपीओ वाड्रफनगर की पत्नी को डॉक्टर से जांच के लिए नंबर लगवाने के लिए गुगल से नंबर निकालकर गुगल वाले फोन नंबर पर फोन की, तब उस नंबर से सीनियर से बात करवाने को कहकर दूसरे नम्बर पुन: कॉल किया। फिर एक अलग नंबर से मैसेज कर लिंक भेजा। प्रार्थी की पत्नी बोली कि इसके फोन में स्पेस नहीं होने से डाउनलोड नही हो रहा है। तब वह दूसरा नंबर देने को बोला, तब प्रार्थी की पत्नी प्रार्थी को उसका नंबर दी और पेमेंट करने को बोला तब सिद्धार्थ, एडीपीओ वाड्रफनगर के द्वारा उस लिंक में जाकर 5.00 रूपये का पेमेंट किया, तब वह बोला की पेमेंट नही हुआ है।

11 फरवरी 2023 के शाम में प्रार्थी सिद्धार्थ, एडीपीओ वाड्रफनगर के मोबाईल पर मैसेज आया कि प्रार्थी सिद्धार्थ, एडीपीओ वाड्रफनगर के खाता से 07 बार करके लगतार 58,000 रूपये निकाल लिये गये है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं तत्काल आरोपियो धरपकड़ पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक झा के तत्काल अधराध निकाल करने का निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक रजनीश सिंह, चौकी प्रभारी विनोद पासवान के नेतृत्व में टीम गठित कर दिगर राज्य झारखण्ड जिला देवघर रवाना किया था। टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से ठगीकर्ताओ का नम्बरो का पतासाजी किया जो उक्त दिनांक को आरोपियो का पता नही चलने से पुनः बारिकी से सायबर सेल की मदद लेते हुए आरोपियों का लोकेशन झारखण्ड धनबाद होने से पुनः पुलिस टीम के द्वारा दिगर राज्य रवाना किया। जिसमें आरोपी अजय मण्डल पिता सुगा मण्डल उम्र 26 वर्ष, विरेन्द्र मण्डल पिता मितल मण्डल उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी संथालडीह थाना मनियाडीह जिला धनबाद झारखंड को गिरफ्तार कर पैसे वापस दिलाया गया है l

Exit mobile version