लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत में पीएम आवास हितग्राही सनत नागेश देवभोग एसडीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गया है। उसको समर्थन देने अन्य आवास हितग्राही और पार्षद तक धरने स्थल पर मौजूद है। सनत नागेश की मांग है कि उसके द्वारा आवास निर्माण के लिए मंगाए गए रेत और उसके रिश्तेदार के वाहन को छोड़ दिया जाये।
दरअसल विगत 6 अक्टूबर को क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर में पहुंची जिला माइनिंग अधिकारी ने रेत से भरे उस ट्रैक्टर पकड़ लिया जो पीएम आवास हितग्राही द्वारा मंगवाया जा रहा था।सरकार द्वारा सदन में ऐलान करने के बावजूद आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को रेत आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है।
पार्षद का आरोप है कि माइनिंग अफसर अवैध परिवहन करने वाले से सम्पर्क मे रहते है। जो हितग्राही अपने रिस्क में कम खर्च पर रेत मंगाने की कोशिश करता है उसे कार्यवाही से गुजरना पड़ता है। हितग्राही की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की बात कह रहे है।
