सक्ती के जेठा पहुंचे पीएम मोदी, छत्तीसगढ़ के पिछले सरकार पर साधा निशाना, कहा मेरी सभी योजना को पूरी होने से रोका

रिपोर्टर: मनोज शर्मा

जांजगीर-चांपा। सूर्य की तपिश जैसे-जैसे बढ़ रही है। उसी तरह लोकसभा चुनावी पारे का ग्राफ भी बढ़ते जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती के जेठा मैदान में पीएम मोदी का जनसभा हुआ। पीएम ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मतदान करने के लिए आम लोगो से समर्थन मांगा।

मोदी ने कहा रामनामी समाज के पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कब होगा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण में कांग्रेस का नहीं पहुंचना राम जी का अपमान है, राम जी के नैनिहाल छत्तीसगढ़ का अपमान है। वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस द्वारा किया जाता है, भाजपा सबका साथ सबका विकास के मुद्दे को लेकर चलती है। पीएम किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी फायदा पहुंचा है। छत्तीसगढ़ के महतारी वंदना योजना की पूरे देश भर में चर्चा है।

जांजगीर चांपा क्षेत्र के हजारों परिवारों को पक्के मकान और उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिले है। दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को उच्च पदों में रहने से कांग्रेस को तकलीफ होती है। नरेंद्र मोदी ने जांजगीर चांपा के कोसा कंचन की भी तारीफ की। मोदी ने चरण दास महंत के सिर फोड़ने वाले बयान पर किया पलटवार, जबतक छत्तीसगढ़ के माता पिता समान लोगो का आशीर्वाद है कोई मेरा बाल भी बाका नही कर सकता। आरक्षण और संविधान पर मोदी ने कहा खुद अंबेडकर साहब तक संविधान को आकार बदल नही सकता।

Exit mobile version