देशदेश-विदेशराजनीति

मन की बात में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट, आत्मनिर्भर भारत का जिक्र किया

नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रमक के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की। उन्होंने त्योहार से पहले लोगों से कई तरह की आदतें अपनाने के लिए कहा इनमें वोकल पर लोकल पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 साल पहले कई बातें ऐसी थीं, जिनकी कल्पना करना मुश्किल था, लेकिन अब भारत उन्हें हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन में शामिल हो चुका है। अब यह लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से कहा कि त्योहारों के मौसम में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हैं। वोकल फॉर लोकल के नारे को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि आपने अपने आसपास जो भी नया स्टार्टअप या इनोवेशन देखा है, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया

मन की बात के इस एपिसोड में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने पहले डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा एक ऑडियो सुनाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट का शिकार हर वर्ग के युवा हो रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट करने वाले लोग आपके बारे में सारी जानकारी इकट्ठी करके रखते हैं और आपको डराकर आपसे पैसे ऐंठ लेते हैं। उन्होंने इससे निपटने के लिए तीन चरण बताए। उन्होंने कहा रुका, सोचो और एक्शन लो। उन्होंने कहा कि ऐसा करके आप खुद को बचा सकते हैं।

कश्मीर के फिरदोसा का जिक्र

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के फिरदोसा जी का जिक्र किया, जिन्होंने अपने सुलेख के जरिए कश्मीर को नई पहचान दिलाई है। इसके अलावा उन्होंने सारंगी वादक और चेरियार पेंटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बुटलूराम माथरा जी के बारे में भी बताया, जो आदिवासियों की सभ्यता को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में अलग-अलग लोग भारतीय संस्कृति से मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। रूस में कालिदास की अभिज्ञान शाकुंतलम के नाट्य रूपांतरण के बारे में भी बताया। दुनिया के सबसे ठंडे शहर में भारतीय साहित्य की छाप हमारे लिए गर्व की बात है।

फिटनेस का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में देश के लोग फिटनेस के लिए काफी जागरुक हो गए हैं। हर जगह पार्क में लोग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसमें सभी लोग शामिल हों और एकता के साथ फिटनेस का मंत्र बांटे। उन्होंने अंत में बच्चों और पूरे परिवार को फिट रखने की पहल की। पीएम मोदी ने अंत में सभी से वोकल फॉर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की और त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ मन की बात खत्म की।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button